Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सावर गम्भीर रूप से घायल 

 

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी राम भरोसे का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गाँव के।समीप नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे प्रमोद के भाई मदन सिंह ने घटना की जानकारी दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *