Breaking News

अनियंत्रीत बाइक गिरने से पीछे बैठी किशोरी घायल

 

फ़तेहपुर। हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी पुल के समीप अचानक बाइक के सामने आए बन्दर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी किशोरी गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के असनी गाँव निवासी स्व. राम सजीवन की 14 वर्षीय पुत्री राखी देवी अपने भाई अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर असनी पुल के समीप से कुछ घरेलू सामान खरीद कर वापस आ रही थी। तभी अचानक रोड पर बंदर आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। और बाइक पर सवार राशि देवी गम्भीर रूप घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। अस्पताल पहुंची राशि देवी की मां गुड्डी देवी ने घटना की जानकारी दिया।

About NW-Editor

Check Also

बंद रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग पर करणी सेना और ग्रामीणों का धरना, रेलवे प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त

बंद रेलवे क्रॉसिंग गेटों को खोलने की मांग करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *