Breaking News

अनियंत्रीत बाइक गिरी, चालक डिलेवरी ब्वॉय गम्भीर रूप से घायल

 

फ़तेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तबेश्वर चौराहे के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार से खुद को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डिलेवरी ब्वॉय रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के उमर गहना गाँव निवासी स्व. संकठा प्रसाद शुक्ला का 50 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार शुक्ला पिता स्वर्गीय संकटा प्रसाद शुक्ला सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलेट चौराहे के समीप स्थित डोमिनोस पिज़्ज़ा में डिलीवरी बॉय का काम करता हैं। वह अपनी ड्यूटी के दौरान पिज़्ज़ा देने जाते समय तामेश्वर चौराहे के समीप सामने से आ रही बाइक से खुद को बचाने के प्रयास में उसने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरो ने डोमिनिक पिज़्ज़ा के मैनेजर केशराज को दिया। मौके पर पहुंचे मैनेजर केशराज ने घायल अनिल कुमार शुक्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे के मैनेजर केशराज ने घटना की जानकारी दिया।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *