Breaking News

“अभिषेक–अशनूर की दोस्ती पर सवाल? कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल जिसने सबको चौंका दिया”

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं. खास तौर पर अभिषेक और अशनूर को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही. शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग इतनी मजबूत दिखी कि फैंस को लगने लगा था, घर के बाहर भी कुछ पक रहा है. शो खत्म होने के बाद अभिषेक और अशनूर कई बार साथ नजर आए. कभी पार्टी में, तो कभी किसी कॉन्सर्ट में, यहां तक कि सुनिधि चौहान के शो में भी दोनों की मस्ती चर्चा में रही. लेकिन हाल ही में एक इवेंट में जो हुआ, उसने फैंस को चौंका दिया.

अशनूर को नहीं पसंद आया अभिषेक का टच

इवेंट के दौरान अभिषेक ने कैजुअली अशनूर के कंधे पर हाथ रख दिया, लेकिन अशनूर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत अभिषेक का हाथ हटा दिया. इतना ही नहीं, उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स भी साफ बता रहे थे कि वह असहज हो गई हैं. इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर कयासों की बौछाड़ हो गयी है. वहीं, चर्चा यह भी है कि अभिषेक की एक्स वाइफ और अशनूर के पिता भी इस दोस्ती से खुश नहीं हैं.

अशनूर ने अभिषेक को बताया था दोस्त

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद एक्टर अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी. शो में उनके इमोशनल रिएक्शन को देखते हुए कई लोगों ने उनके बॉन्ड को लेकर अलग-अलग तरह के अटकलें लगाई थी. अशनूर ने तब खुद ही साफ तौर पर कहा था कि उनके बीच का रिश्ता हमेशा से प्लेटोनिक रहा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब लेकिन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

About NW-Editor

Check Also

रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारी तेज: सास सौंपेंगी खानदान की विरासत, दो परंपराओं से होगी विजय देवरकोंडा संग रस्में

मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *