Breaking News

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बताई वजह

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अपने संन्यास की घोषणा जनवरी में की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए। लेकिन अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी आवाज फिल्मों में अभी भी सुनाई देती रहेगी। अरिजीत ने आज एक पोस्टर के जरिए इस बात का खुलासा किया है। अरिजीत का पोस्ट अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर से फैंस बहुत दुखी हुए थे। लेकिन अब अरिजीत ने एक भावुक संदेश में साफ किया है कि उनकी आवाज इतनी जल्दी गायब नहीं होगी। अरिजीत ने X अकाउंट लिखा, ‘वह नए गाने गाने के प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, लेकिन पहले से रिकॉर्ड हुए या अधूरे कई गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे।’ अरिजीत ने आगे लिखा, ‘पेंडिंग गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। इतने अधूरे गाने हैं कि जब तक वे खत्म नहीं होते, रिलीज होते रहेंगे। शायद इस साल भर में, या अगले साल भी।’ उन्होंने फैंस से कहा कि वे किसी बहस में न पड़ें और शांति बनाए रखें। साथ ही, सोशल मीडिया से दूर रहकर ध्यान, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य पर फोकस करने की सलाह दी। आखिर में पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘और कौन जानता है कि आगे क्या होगा।’

 

About NW-Editor

Check Also

मदर्स डे पर कैटरीना का खास पोस्ट वायरल, ‘विहान कौशल’ नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *