Breaking News

रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारी तेज: सास सौंपेंगी खानदान की विरासत, दो परंपराओं से होगी विजय देवरकोंडा संग रस्में

मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। वेडिंग वेन्यू से कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है जिससे कपल  प्रीवेडिंग फंक्शन का पता चलता है। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे। संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी।

ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है। संगीत समारोह के आज लेक सिटी के एक लग्जकी होटल में हो सकती है। यह संगीत समारोह काफी ग्रैंड होने वाला है, जिसमें डांस, संगीत और रोमांस के साथ यह भावुक पल भी शामिल होगा। विजय और रश्मिका ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। खबरों के अनुसार, समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।

About NW-Editor

Check Also

मदर्स डे पर कैटरीना का खास पोस्ट वायरल, ‘विहान कौशल’ नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में मनाया। अभिनेत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *