Breaking News

फतेहपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइकों की हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी रामफल का 23 वर्षीय पुत्र रोशन बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में रोशन घायल हो गया।

इसी तरह कानपुर नगर थाना सजेती क्षेत्र के गांव निवासी टिर्रा के 50 वर्षीय पुत्र रामदास बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 सितंबर को लगेगा किसान दिवस, अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे खेती-किसानी की समस्याएं

फतेहपुर। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 16 सितंबर को विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *