फतेहपुर। विगत दो दिन पूर्व जानवर चराने गए 35 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। सोमवार सुबह तालाब में युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सरवन निवासी झूरी के पुत्र जीतू पासवान दो दिन पूर्व सुबह करीब 10 बजे जानवर चराने के लिए घर से निकले थे। गांव के पास पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरे। तालाब में गहरा पानी होने के कारण वह उसमें डूब गए।
देर शाम तक जब जीतू घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह तालाब में उनका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई नरेंद्र ने जानकारी दी।
मृतक अपने पीछे पत्नी मैना देवी, छह वर्षीय पुत्र आकाश, चार वर्षीय पुत्र शिवा और सात वर्षीय पुत्री आशा को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
News Wani
