Breaking News

नौबस्ता गंगा घाट के विकास को लेकर उठी आवाज, समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई रणनीति

हथगाम/फतेहपुर। श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हथगाम में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से नौबस्ता गंगा घाट पर पक्के घाट के निर्माण के मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि गंगा घाट क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पक्के घाट का निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी सुविधाएं मिलेंगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नौबस्ता गंगा घाट सहित क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि ज्ञापन और वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थापक एवं प्रेस अध्यक्ष शिव सिंह सागर, संस्था प्रमुख बाबू सिंह खजहरा, संरक्षक शिवशरण बंधु, सचिव राहुल सिंह राजपूत, महामंत्री राम जी श्रीवास्तव, महासचिव वसीक सनम, कोषाध्यक्ष श्रीकांत साहू, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 सितंबर को लगेगा किसान दिवस, अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे खेती-किसानी की समस्याएं

फतेहपुर। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 16 सितंबर को विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *