Breaking News

फतेहपुर में रातभर चला पुलिस का चेकिंग अभियान, नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए फतेहपुर पुलिस ने बीती रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाते पकड़े गए विभिन्न वाहन चालकों के खिलाफ 15 ई-चालान किए गए, जिन पर कुल 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे वाहनों के 8 ई-चालान करते हुए कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

पुलिस की इस कार्रवाई से रात के समय नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के साथ-साथ यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाना केवल चालक के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। नशे में वाहन चलाने से चालक का नियंत्रण और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती है।

फतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 सितंबर को लगेगा किसान दिवस, अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे खेती-किसानी की समस्याएं

फतेहपुर। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 16 सितंबर को विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *