Breaking News

महोबा में बैंकों की सुरक्षा पर पुलिस की नजर, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन जांच

महोबा। रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही महोबा पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य बैंक परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंकों के अंदर और बाहर आने-जाने वाले लोगों की जांच की। बैंक परिसर के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को भी चेक किया गया। पुलिस ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्डों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या असामान्य स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैंक चेकिंग अभियान की निगरानी की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बैंक एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने बैंक आने वाले ग्राहकों को भी सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

साइबर ठगी से बचाव के लिए भी किया जागरूक

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने बैंक ग्राहकों से किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। साथ ही संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सावधान रहने की सलाह दी गई।

महोबा पुलिस का कहना है कि बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से निगरानी और चेकिंग की जा रही है, ताकि अपराध की संभावनाओं को समय रहते रोका जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की कि बैंक या आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

About NW-Editor

Check Also

गुढ़ा पावर हाउस की बिजली कटौती से एक दर्जन गांवों में अंधेरा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

चरखारी (महोबा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा स्थित पावर हाउस से जुड़े करीब एक दर्जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *