Breaking News

फतेहपुर में 16 सितंबर को लगेगा किसान दिवस, अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे खेती-किसानी की समस्याएं

फतेहपुर। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 16 सितंबर को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर किसान दिवस आयोजित किया जाता है।

इसी क्रम में सितंबर माह का किसान दिवस 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विकास भवन सभागार में आयोजित होगा। किसान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों तथा सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

अधिकारियों द्वारा किसानों की ओर से प्रस्तुत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पिछले किसान दिवस की अनुपालन रिपोर्ट, प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्रवाई तथा उनके निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसान दिवस में प्रस्तुत मामलों की अनुपालन रिपोर्ट बैठक से तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि संबंधी समस्याओं और शिकायतों के साथ किसान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखें, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दुष्कर्म के मामले में 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से बनाया था संबंध

फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *