उड़ानों की देरी और कैंसिलेशन पर DGCA का सख्त एक्शन: इंडिगो पर 22.20 करोड़ का भारी जुर्माना

बीते साल देश के लाखों यात्रियों के परेशानी का सबब बनने वाली देश सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने दिसंबर में हुई बड़ी उड़ान गड़बड़ी को लेकर इंडिगो एयरलाइन पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटर ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई उस जांच के बाद की गई है, जिसके लिए DGCA ने 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई गड़बड़ियों की पड़ताल करने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई थी। इस दौरान इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जबकि 1,852 उड़ानें देरी से चली थीं।

About NW-Editor

Check Also

ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव पर आज चर्चा, क्या लोकसभा स्पीकर रखेंगे अपनी बात?

लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्‍वास प्रस्ताव पेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *