Breaking News

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रवादी पार्टी ने डीएम लखनऊ को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर राश्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारत की अगुवई में प्रतिनिधि मंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि रामविहार कालोनी पारा रोड राजाजीपुरम एवं इन्दिरा नगर के फरीदी नगर में एक बड़ी आबादी के पास पीने के पानी का इंतजाम नही है। षहरवासियों को नगर निगम द्वारा पानी की टंकी षीघ्र उपलब्ध कराई जाए, षहीद पथ के पास डिप्टीगंज षहीद पथ पुल से लेकर विजय नगर चौराहे तक एक साल से अधूरे पड़े रोड एवं नाली का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। जिससे अक्सर जाम लगा रहता है। इस अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। कानपुर रोड पर मवैया में रामचन्द्र के मकान के पास एक विषाल पेड़ नाले के ऊपर है। जो कभी भी गिर सकता है। जिसके चलते कोई भी दुर्घटना हो सकती है। मांग किया कि इस पेड़ को नगर निगम द्वारा कटवाया जाए। इस मौके पर महिला प्रदेष अध्यक्ष स्वाती भारत, विधानसभा प्रभारी सुमन सौरभ, वार्ड सचिव सौरभ सिंह व छोटेलाल सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

“हैवान बना पिता: 16 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके”

लखनऊ: पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से बक्से और बैग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *