Breaking News

जन्मदिन पर सेवा और सम्मान की मिसाल, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जन्मदिन मनाने के लिए लोग अक्सर केक काटकर और पार्टी आयोजित कर खुशियां मनाते हैं, लेकिन बांदा में एक सराहनीय पहल के जरिए जन्मदिन को सेवा और सम्मान के रूप में मनाया गया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल और मिठाइयां वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

सुल्तान प्रजापति के नेतृत्व में आरती निषाद का जन्मदिन बांदा स्थित वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

इस नेक पहल से वृद्धाश्रम का माहौल खुशियों से भर गया। बुजुर्गों ने आरती निषाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय जीवन, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर सुल्तान प्रजापति ने कहा कि जन्मदिन मनाने का असली आनंद तभी है, जब अपनी खुशियों में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को भी शामिल किया जाए। बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए आगे आना चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, आरती निषाद ने कहा कि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से मिला स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार है। उन्होंने आगे भी बुजुर्गों की सेवा और सहयोग करने का संकल्प जताया।

इस आयोजन ने समाज को यह संदेश दिया कि खुशियां केवल अपने तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों के साथ बांटने से उनका महत्व और बढ़ जाता है।

About NW-Editor

Check Also

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हजारों कार्यकर्ताओं को दीपावली किट भेंटकर दी शुभकामनाएं, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया दीपोत्सव

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। दीपावली के पावन अवसर पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *