Breaking News

नई बैंक शाखा खुलने से बिंदकी के लोगों को मिलेगी राहत, व्यापारियों को भी होगा फायदा

बिंदकी, फतेहपुर। कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका के बगल में बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और आरती कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसडीएम निशांत तिवारी ने कहा कि बिंदकी में बैंक की नई शाखा खुलने से व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बैंकिंग संबंधी कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। अब लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें कम समय में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सर्वेश कुमार, लोन मैनेजर अभय प्रताप सिंह, रीजनल ऑफिस लखनऊ साउथ के मुख्य प्रबंधक पीयूष कटियार, यूनियन बैंक फतेहपुर शाखा प्रबंधक रामेंद्र कुमार, द यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव, एआईआईए के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन पटेल, गल्ला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता अरुण द्विवेदी, प्रेम कुमार गुप्ता और बबली गुप्ता सहित बैंक की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नई शाखा के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैंक की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *