Breaking News

फतेहपुर में चित्रगुप्त पूजन के साथ गूंजे जयकारे, कायस्थ समाज ने 108 बार मंत्र लिखकर की आराधना

फतेहपुर। यम द्वितीया के पावन अवसर पर बुधवार को श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कलम-दवात पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त की आराधना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मोटेश्वर महादेव एवं भगवान चित्रगुप्त को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों ने ‘ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमः’ मंत्र को 108 बार लिखकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।

तत्पश्चात डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन-यज्ञ संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्रसाद स्वरूप सभी लोगों को कलम भी भेंट की।

पूरे मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त और श्री मोटेश्वर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और भगवान चित्रगुप्त से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण नारायण, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रतिभान श्रीवास्तव, इजेश श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, राजेश रंजन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रमुख अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के बंधु-भगिनी एवं आचार्य सचिन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *