Breaking News

रक्तदान के जरिए मानवता की मिसाल पेश कर रहा फाउंडेशन, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

फतेहपुर। जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। सरदार हरि सिंह नलवा एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया।

फाउंडेशन की ओर से प्रबंधक गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि गुरु सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह बिंद्रा के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

समारोह में आईआईटी के वक्ता डॉ. अमनदीप सिंह ने सिख धर्म के मूल सिद्धांतों ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की व्याख्या करते हुए कहा कि अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों की सेवा में लगाना सच्ची मानवता का परिचायक है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद गुरमीत सिंह ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान संस्था के सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम है। संस्था आगे भी निस्वार्थ भाव से मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक गुरशरण सिंह, निदेशक अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक हर्षप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी मृतका

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *