Breaking News

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हजारों कार्यकर्ताओं को दीपावली किट भेंटकर दी शुभकामनाएं, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया दीपोत्सव

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। दीपावली के पावन अवसर पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ पर्व की खुशियां साझा करते हुए सम्मान और आत्मीयता की मिसाल पेश की। डीएम कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली किट एवं उपहार भेंटकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

दीपावली के इस विशेष आयोजन में सदर विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पूर्व बूथ अध्यक्ष सहित विभिन्न स्तरों के वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और त्योहार की खुशियां बांटीं।

इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा, त्याग और समर्पण से ही संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

विधायक ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और खुशियां बांटने का भी अवसर है। इस त्योहार पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली किट एवं उपहार प्रदान करते हुए उनके परिवारों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। विधायक और कार्यकर्ताओं के बीच हुए आत्मीय संवाद ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अंकित बासू, पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘दद्दा’ सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त जनपदवासियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का उजाला लेकर आए तथा हर परिवार सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ त्योहार मनाए।

About NW-Editor

Check Also

बिजली विभाग की लापरवाही से जला मकान,अब सात लाख चुकाएगा निगम;अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के आदेश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बिजली विभाग की लापरवाही से हुए अग्निकांड में मकान और घरेलू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *