Breaking News

खागा बस अड्डे पर पेयजल संकट खत्म, एसडीएम के निर्देश पर ठीक कराया गया वाटर कूलर

खागा, फतेहपुर। सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर यात्रियों की परेशानी पर एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लिया, जिसके बाद दो दिनों से खराब पड़ा बस अड्डे का वाटर कूलर दुरुस्त हो गया। पेयजल की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को अब शुद्ध और ठंडा पानी मिलने लगा है।

दरअसल, खागा बस अड्डे पर लगा वाटर कूलर पिछले दो दिनों से खराब था। इसके चलते बसों से आने-जाने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। कई यात्री बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर थे, जबकि कुछ अन्य स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे थे।

यात्रियों की शिकायत पर एसडीएम अश्वनी पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाटर कूलर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर तहसील परिसर में लगे वाटर कूलर के साथ बस अड्डे के वाटर कूलर को भी ठीक कराया गया। इसके बाद यात्रियों को पेयजल की सुविधा मिलने लगी।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए एसडीएम की पहल की सराहना की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था की नियमित देखरेख कराने की मांग की, ताकि यात्रियों को दोबारा इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *