आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की कमेटी के सदस्य आशीष शुक्ला, विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पंकज पुरी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ समस्त विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय द्वारा एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर खत्रिहाना चौराहा, पाटनदीन चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं गीतों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं सोनम, शिवानी, स्मृति, जुली, राधा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात आंशिका, तनिष्का, सारिका, आदिबा, रूशदा आदि छात्राओं द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं राजन, आयुष, शिवप्रसाद, हिमांशु आदि विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें राजेश्वर रस्तोगी, हरीश रस्तोगी (गोलू भइया), गार्गी प्रसाद मिश्र, सुरेश शुक्ला, मनोज कुमार यादव (सहायक जिला आयुक्त) प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। साथ ही विद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण— रमेश चंद्र मिश्र, शैल सिंह, नीता सिंह (गाइड कैप्टन), संजीत मिश्रा, विनीत जायसवाल, आदित्य वर्मा, अजीम अहमद, कृष्ण चंद्र द्विवेदी, रमा शंकर पाण्डेय, शिवकुमार मिश्र, अर्शिता सिंह, सुधा भारती, क्षमा जायसवाल, उन्जिला नाज आदि—गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय निगम द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार पुरी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी (सहायक जिला आयुक्त), सहायक जिला आयुक्त मनोज कुमार यादव तथा नीता सिंह (ट्रेनिंग काउंसलर) द्वारा स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु प्रेरित एवं सहयोग किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों, शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
News Wani
