फतेहपुर। फतेहपुर फोरम के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 29 नवंबर को ओम घाट पर ‘माटी से माटी’ अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
फतेहपुर फोरम की बैठक में आयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि जिले की विभूतियों का मान-सम्मान करने और उन्हें अपनी मिट्टी से जुड़ा रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन लोगों को प्रेरणा और उत्साह देने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले की प्रतिभाओं को विकास के लिए चिंतन करने और सकारात्मक प्रयास करने का अवसर मिलता है। साथ ही जनपदवासियों में अपनी प्रतिभा, कौशल और सामर्थ्य के माध्यम से अपनी जन्मभूमि का ऋण चुकाने की भावना जागृत होती है।
बैठक में मेवालाल मौर्य, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र साहू, मलखान, अजय द्विवेदी, रामजी विद्यार्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
News Wani
