धाता, फतेहपुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया (सीएसआई) द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत भुरचुनी गांव में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय ने ग्रामीणों को मधुमेह (डायबिटीज) के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमेह की समय रहते पहचान, नियमित ब्लड शुगर जांच और उचित जीवनशैली अपनाकर इसके गंभीर दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मधुमेह की रोकथाम, शुरुआती पहचान और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि “जांच कराएं, अनुमान न लगाएं। समय पर पहचान ही मधुमेह से बचाव की पहली पहल है।”
News Wani
