Breaking News

फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की तैयारी तेज, सभी ब्लॉक इकाइयों का गठन नए सिरे से होगा

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिले की सभी विकासखंड इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय की ओर से जिले को भेजे गए पत्र के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही जिले के सभी विकासखंडों में चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक विनोद कुमार सिंह ने सभी ब्लॉक संयोजकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों के शिक्षक सदस्यों की सूची आगामी तीन दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि सदस्यता सूची प्राप्त होने के बाद जिले के सभी विकासखंडों में चुनाव अधिवेशन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाएगी। संगठन की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया को गति देने की तैयारी की जा रही है।

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी ब्लॉक संयोजकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता सूची उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि संगठनात्मक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जा सके।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार

फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को खागा पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *