Breaking News

फतेहपुर में मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, मलवां पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित शिव मंदिर से घंटा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पीतल का घंटा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की रात सौरा गांव स्थित शिव मंदिर में लगा करीब दो किलोग्राम वजन का घंटा अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। 13 नवंबर की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मंदिर पक्ष की ओर से मलवां थाने में तहरीर दी गई।

पुलिस ने मुकदमा संख्या 287/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सुनील धोबी पुत्र रजोल निवासी ग्राम सौरा, थाना मलवां को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पीतल का घंटा बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुनील धोबी के खिलाफ वर्ष 2016 में भी मारपीट, छेड़छाड़, लूट, घर में घुसकर अपराध करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हजारी लाल, कांस्टेबल सचिन चौधरी, कांस्टेबल लालमन और रिजर्व कांस्टेबल शैलेश शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *