फतेहपुर। शहर के जीटी रोड बाकरगंज के समीप स्थित एक्सजेडएस एंड कंपनी में रविवार को एक मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर उपचार की सलाह दी। साथ ही विभिन्न बीमारियों की जांच भी की गई।
कैंप में यूरोलॉजी एवं अन्य मरीजों को निःशुल्क परामर्श और यूरोफ्लोमेट्री जांच कंप्यूटर द्वारा की गई। इसके अलावा ईसीजी, शुगर, प्रोस्टेट आदि की भी जांच की गई। कानपुर के डॉ. बी. मिश्रा के निर्देशन में सभी जांचें की गईं और मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
चिकित्सकों की टीम में सीनियर फिजिशियन डॉ. मनोज सिंह, सर्जन डॉ. दिव्यांशी मिश्रा, डॉ. एपी शुक्ला, डॉ. राघव, डॉ. हेमंत त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। टीम के सहयोग से करीब 140 मरीजों का उपचार किया गया।
कैंप का उद्घाटन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. तेजमान सिंह ने फीता काटकर किया। फर्म के संचालक राजेंद्र त्रिवेदी ने डॉ. तेजमान सिंह एवं एसबी सिंह को शॉल और माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
News Wani
