फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के नवहैया गांव में मंगलवार रात लघुशंका के लिए उठे 45 वर्षीय अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नवहैया गांव निवासी बल्लू के पुत्र धनराज मंगलवार रात शौचक्रिया के लिए उठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख उनकी पत्नी शकुंतला देवी और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने संदेह के आधार पर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी जहरीली वस्तु के सेवन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
News Wani
