फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा के पास एनएच-2 पर सोमवार दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी दिनेश की पुत्री मोनी अपने चाचा के साथ बाइक पर बैठकर थरियांव की ओर जा रही थी। तभी बिलंदा के पास अचानक वह चलती बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
News Wani
