Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसा: पिकअप की चपेट में आई बाइक, दो युवक घायल

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बनपुरवा मोड़ के पास रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।

जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के मर्का निवासी राजेश पासवान (23) पुत्र छोटेलाल अपने दोस्त अवधेश कुमार यादव (40) पुत्र भवानीदीन यादव, निवासी मोहम्मदपुर थाना गाजीपुर के साथ बाइक से अपनी ससुराल रामपुर थरियांव से मर्का गांव लौट रहे थे।

रविवार सुबह करीब 9 बजे बनपुरवा मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर पीएचसी में बाहर से दवा खरीदने का आरोप, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *