Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, एक ने कानपुर में तोड़ा दम; दूसरा जिला अस्पताल में मृत

फतेहपुर। विगत चार दिनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें एक युवक ने इलाज के दौरान कानपुर में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

बताते चलें कि हथगाम कस्बे के वार्ड नंबर-3 निवासी बाबूलाल का 19 वर्षीय पुत्र सुभाष 11 सितंबर को बाइक से सामान लेने जा रहा था। तभी अढारीपुर के समीप एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी देवस्वरूप का पुत्र शैलेश पाल 11 सितंबर की दोपहर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के नौवाबाग के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान शैलेश की भी मौत हो गई।

परिजन शव लेकर जनपद पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों में दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

बदहाल रास्ते और जलनिकासी की समस्या से गढ़ीवा मझगवां में संकट, घुटने तक पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण

खागा/फतेहपुर। विकास खंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत गढ़ीवा मझगवां में जलभराव के कारण ग्रामीणों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *