Breaking News

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने जिला महिला अस्पताल में लगभग 100 मरीजों को वितरित किए फल और बिस्किट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बाँदा।

समाजसेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए बाँदा में महिला टीम ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सराहनीय पहल की। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। सामग्री पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने टीम के सदस्यों को दुआएं और आशीर्वाद दिया।

यह सेवा कार्यक्रम बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा और सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में तथा महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

आजाद नगर शाखा प्रमुख फरजाना बेगम के नेतृत्व में महिला टीम की सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन में अस्पताल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान छावनी शाखा प्रमुख शहाना खान ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, आजाद नगर महिला शाखा प्रमुख फरजाना बेगम, छावनी महिला शाखा प्रमुख शहाना खान, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, मर्दन नाका उपशाखा प्रमुख निहाल खान, सदस्य रश्मि सिंह सहित अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाँदा में राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान का जिला-स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। नाबार्ड द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान (NGYSC) के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *