Breaking News

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा: आईफोन को लेकर फैली बात से परिवार ने किया इनकार, बेटे की चाहत थी माता-पिता फिर साथ रहें

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता, मां और बेटे की मौत के बाद परिवार ने घटना को लेकर चल रही आईफोन वाली चर्चा को अफवाह बताया है। मृतक कुणाल की मौसी पल्लवी ने कहा कि घटना का मोबाइल फोन से कोई संबंध नहीं था और लोगों को बिना पूरी जानकारी के अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

परिवार के मुताबिक, कुणाल चाहता था कि उसके माता-पिता साथ रहें। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार में पिछले दो-तीन महीनों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामले की जांच में पारिवारिक विवाद से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को देखा जा रहा है।

 

हादसे से एक दिन पहले मां ने पोस्ट किया था वीडियो

21 अगस्त को हादसे में जान गंवाने वाली संगीता चांदगुडे सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनके यूट्यूब चैनल पर 29 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अपने बेटे कुणाल के साथ छोटे व्लॉग भी पोस्ट करती थीं।

हादसे से एक दिन पहले उन्होंने रिश्तों और प्यार की अहमियत से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने रिश्तों में प्यार को महत्व देने की बात कही थी।

परिवार में विवाद को लेकर अलग-अलग दावे

संगीता के मायके पक्ष का कहना है कि मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद था। परिवार के मुताबिक, संपत्ति से जुड़े मतभेद भी इस विवाद का हिस्सा थे और कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हो जाएं।

वहीं, मुरलीधर के परिवार की ओर से रिश्ते को लेकर अलग दावा किया गया है। उनकी बहन शोभा राजेंद्र मस्के के मुताबिक, मुरलीधर और संगीता ने करीब 22 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके अनुसार, मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने विवाह में भी हिस्सा नहीं लिया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार में 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *