Breaking News

महेश कुमार प्रजापति बने ‘गंगा समग्र’ बुंदेलखंड भाग-3 के संयोजक, केन और मंदाकिनी नदी के संरक्षण को मिलेगी नई गति

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय महेश कुमार प्रजापति को गंगा समग्र कानपुर प्रांत के बुंदेलखंड भाग-3 का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें बांदा और चित्रकूट जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा नदियों के संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।

प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आशीष सिंह गौतम की उपस्थिति में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। बुंदेलखंड भाग-3 में बांदा और चित्रकूट जिले शामिल हैं। यहां महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में बांदा की केन नदी और चित्रकूट की मंदाकिनी नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं अविरल प्रवाह को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

महेश कुमार प्रजापति लंबे समय से सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। वे गंगा समग्र, जिला गंगा समिति और विश्व हिंदू महासंघ के गौरक्षा प्रकोष्ठ से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में योगदान देते रहे हैं। इसके अलावा केन महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का दिया भरोसा

नियुक्ति पर महेश कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आशीष सिंह गौतम और प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। केन और मंदाकिनी नदियों की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर काम किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर बांदा और चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गंगा भक्तों और युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में दोनों जिलों में नदी संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

बाँदा में राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान का जिला-स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। नाबार्ड द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान (NGYSC) के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *