Breaking News

राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, महिला आरक्षण को बताया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल

फतेहपुर। महिला सशक्तिकरण का वास्तविक उद्देश्य महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें विकास और निर्णय प्रक्रिया का नेतृत्वकर्ता बनाना है। महिला आरक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। इससे लोकतंत्र में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक सहभागिता को नई मजबूती मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण एवं महिला आरक्षण के महत्व पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीति तिवारी ने कहा कि महिला आरक्षण देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा, क्षमता और नेतृत्व कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को अधिकार देने के साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की आवाज और अधिक बुलंद होगी।

जिला मंत्री सुनीता गुप्ता ने कहा कि देश की आधी आबादी को नेतृत्व का अवसर मिलने से विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राजनीति में उनकी बढ़ती भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

वक्ताओं ने कहा कि भारत की बेटियां अब केवल इतिहास बनाने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि देश का भविष्य निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नारी शक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और विकसित भारत के निर्माण में महिला नेतृत्व की भागीदारी समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वंदना द्विवेदी, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक संजना द्विवेदी, जिला महामंत्री मधु शर्मा, कल्पना सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊषा पासवान, मीडिया प्रभारी ज्योति कपूर, जिला मंत्री पूनम तिवारी, प्रियंका तिवारी, नीलम श्रीवास्तव एवं पुष्पा मोदनवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

पहाड़पुर में किसान मोर्चा की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाईं विकास और किसानों से जुड़ी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *