Breaking News

स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग:- अश्वनी जैन

 

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार की सहमति एवं निर्देशन में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन है। जिसमें स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञानपोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान नाटिका, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा, टूंडला के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालय के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कराकर उनकी प्रतिभा का विकास करे।

About NW-Editor

Check Also

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां वार्षिक उत्सव

फिरोजाबाद । आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 15वां वार्षिकोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *