Breaking News

मकानसूचीकरण को लेकर बिजनौर में फील्ड ट्रेनर्स का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

 

बिजनौर – जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों को लेकर जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बिजनौर में नियुक्त कुल 124 फील्ड ट्रेनर्स में से प्रथम बैच के 40 फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार करने, मकानों की गणना करने तथा संबंधित आंकड़ों को सही तरीके से संकलित करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, क्षेत्र में सर्वेक्षण करने की विधि तथा आम नागरिकों से समन्वय स्थापित करने के तरीके भी समझाए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया और प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत गणनाकर्मियों तक सही ढंग से पहुंचाएं, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। जनपद में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना 2027 के प्रथम चरण को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न कराना है, जिससे सटीक आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार किया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

कई साल पुराने अवैध कब्जे पर जेसीबी चलवाकर कब्जा हटवाया।

  बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) नगर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *