नानौता सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक कालोनी में बीती रात गोदाम में लगी आग को लेकर मौक़े का मुआऐना कर पीड़ित व्यापारी अभिषेक गर्ग को दिया सरकार से मुआवज़ा दिलाने का आश्वासन, जिला संयोजक राजीव नामदेव ने मोके पर की उपजिलाधिकारी से बात, लेखपाल से रिपोर्ट बनाने को लेकर हुई बातचीत नगर कि स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक मूंगफली गौदाम मेँ भीषण आग लग गईं थी जिस पर कड़ी मशक्क्त के बाद फायर बिर्गेड नें काबू पाया। इस अग्निकांड मेँ व्यापारी अभिषेक गर्ग के मुताबिक उसका अनुमानित कई लाख रूपये का नुकसान हो गया। घटना कि सूचना मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव के साथ पदाधिकारियो ने साथियों सहित मौक़े का मुआऐना कर पीड़ित व्यापारी को सरकार से नुकसान का मुआवज़ा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल लाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक नामदेव, व्यापार मंडल के संरक्षक राजेंद्र गर्ग,भाजपा नेता खेमचंद कश्यप, डॉक्टर एनसी शर्मा उपाध्यक्ष सलमान मलिक दिनेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुशील नामदेव,हिमांशु गर्ग, प्रेमपाल शर्मा, मौजूद रहे।
News Wani
