Breaking News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कस्बा रुपईडीहा में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत कस्बा रुपईडीहा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आपको बताते चले चुनाव करवाने सम्मानित गणमान्य व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा निष्पक्ष करवा गया चुनाव करवाने में मोहम्मद शकील अहमद सिद्दीकी, व्यापार संघ पूर्व महामंत्री संजय बंसल, मनीराम शर्मा, शेर सिंह कसौधन अजय मित्तल एडवोकेट विवेक शुक्ला,आचार्य दयाशंकर शुक्ल , संतोष शुक्ल, दिवाकर पाठक, इरशाद हुसैन, महबूब अहमद, जफर इमाम रिजवी, राजा इमाम रिजवी, योगदान रहा और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्य पदों के लिए हुए इस चुनाव में 26 उम्मीदवार मैदान में थे। शांतिपूर्ण मतदान के बाद हुई मतगणना में सभी पदों के परिणाम स्पष्ट हो गए। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शैलेश जयसवाल (कार) को 465 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। योगेंद्र शर्मा (ताला) को 332 मत मिले। महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशियों में सीधी भिड़ंत रही।

संतोष अग्रवाल (पतंग) ने 499 मत पाकर विजय हासिल की। शाहिद हाशमी (मोटरसाइकिल) को 289 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। सोनू कौशल (घड़ी) ने 464 मत पाते हुए जीत दर्ज की। गुलाम वारिस (एरोप्लेन) को 330 मत मिले।
सदस्य पद के 11 सीटों के लिए कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से निम्नलिखित प्रत्याशी विजयी रहे । ऋषभ कौशल (कैंची) 569,शिवम गुप्ता (तीर) 567,आदर्श जायसवाल (बोतल) 529,बसंत चक्रवर्ती (केला) 476,राजू अग्रवाल (शिलाई मशीन) 450,श्याम पंसारी (अंगूर) 432,खेसाल फारूकी (कंघा) 404,विजय जायसवाल (गमला) 396,मो. यूसुफ (चश्मा) 382,मनीष अग्रवाल (इंजन) 375,महेंद्र जायसवाल (तराजू) 374 । निम्नलिखित उम्मीदवारों को पर्याप्त मत नहीं मिल पाए निखिल शर्मा (कैमरा) 372, मो. जाकिर (जग) 359, अंकुर अग्रवाल (कप प्लेट) 357, प्रतीक मित्तल (नल) 341, मो. नसीम (पेड़) 315, रवि कुमार (किताब) 315, मोईनुद्दीन पुद्दन (कुर्सी) 312, इमरान (चाभी) 263, मो. अराफात (ट्रैक्टर) 261, सुशील तुलसियान (आम) 222, कन्हैया लाल गुप्ता (छाता) 234। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतगणना पूर्ण पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ व्यापारी संगठन की गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

नवांगत सीओ से मिले आदर्श समाज सेवा समिति पदाधिकारी

– विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं पर पुलिस क्षेत्राधिकारी से मांगा सहयोग बाबागंज, बहराइच। आदर्श समाज सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *