Breaking News

“ऑपरेशन सिंदूर पर ही थी असहमति, बाकी कांग्रेस के साथ हूं: थरूर का दो टूक, ‘माफी नहीं मांगूंगा’”

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने पार्लियामेंट में कांग्रेस के किसी भी स्टैंड का किसी भी स्टेज पर विरोध नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि एकमात्र मुद्दा जिस पर सिद्धांत के आधार पर पब्लिक में असहमति हुई, वह ऑपरेशन सिंदूर था। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मैंने बहुत मजबूत स्टैंड लिया था, और मैं उसके लिए कोई माफी नहीं मांगूंगा। पहलगाम की घटना के बाद, मैंने खुद इंडियन एक्सप्रेस में एक कॉलम लिखा था। मैंने उस आर्टिकल में कहा था कि यह बिना सजा के नहीं जा सकता, इसका जवाब देना ही होगा।  तिरुवनंतपुरम सांसद ने शनिवार को कोझिकोड के केरल लिटरेचर फेस्टिवल में दर्शकों के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।

थरूर की स्पीच की बड़ी बातें…

  • ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर कड़े रुख का कोई पछतावा नहीं है। भारत को विकास पर ध्यान देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ लंबे संघर्ष में नहीं उलझना चाहिए।
  • किसी भी कार्रवाई को आतंकवादी शिविरों तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। मुझे हैरानी हुई कि भारत सरकार ने वही किया, जैसा उन्होंने सुझाया था।
  • जवाहरलाल नेहरू ने कहा था अगर भारत मर जाता है, तो कौन जीवित रहेगा? उनका कहना था कि जब देश की सुरक्षा और दुनिया में उनकी स्थिति का सवाल हो, तो भारत सबसे पहले आता है।
  • राजनीतिक दलों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित में भारत को ही जीतना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर पर IAF का बड़ा खुलासा: किराना हिल्स हमले की सच्चाई VIDEO में आई सामने

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत को दर्शाने वाले नए वीडियो ने इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *