करनाल. हरियाणा के करनाल के असंध में सोमवार को बजुर्ग दम्पति की घर में हत्याकांड को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग कपल के पोते को गिरफ्तार किया है. पोते के अलावा, उसके दो दोस्तों ने भी हत्याकांड में साथ दिया था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पोते ने सम्पत्ति के लालच में आकर अपने दो साथियों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए टीम ने मामले की जांच की. देर शाम दंपत्ति का अंतिम संस्कार किया गया तो पुलिस ने पोते से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस डबल मर्डर में पोता रविंद्र शामिल था. इसके अलावा, प्रदीप और गुलशन भी वारदात में शामिल थे.
डीएसपी ने हत्या के करणो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोते के पिता ने 15 लाख रुपये बैंक का लोन लिया था. बैंक वाले लोन की राशि के लिए बार-बार रविंद्र के पिता को तंग कर रहे थे. हालांकि, दादा ने लोन भर दिया था. लेकिन वह अपनी लोन की रकम बेटे से मांगे रहे थे. बार-बार पैसे मांगने पर पोते ने अपने दादा-दादी को गला दबाकर अपने दो साथियों के साथ हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि कई दिन से आरोपी पोता दादा-दादी को मारने की प्लानिंग कर रहा था. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है.
गौरतलब है कि सोमवार को असंध की दरबारा कालोनी में बीडीपीओ ऑफिस के पास बुजुर्ग दंपति की घर में हत्या की गई थी. अहम बात है कि दोनों के हाथ पैर और मुंह पर टैप बांधी गई थी और घटना को लूटपाट दिखाने की कोशिश की गई थी. पोते ने दिखावा किया था और सबसे पहले लाश देखी थी. हालांकि, अब उसका भंडा फूट गया है.
News Wani
