Breaking News

“कर्तव्य पथ पर दिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ताकत: इंटीग्रेटेड कमांड का भव्य प्रदर्शन, सुखोई-राफेल समेत 29 एयरक्राफ्ट्स ने भरी उड़ान”

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर परेड जारी है। ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई इंटीग्रेटेड कमांड ने प्रदर्शन किया। सुखोई-राफेल समेत 29 एयरक्राफ्ट्स शामिल हुए। पैराट्रूपर्स उतरे। सूर्यास्त्र, MI-17 हेलिकॉप्टर्स ने बरसाए फूल। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी हुई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। समारोह लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकाली गईं। यह ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित थी।

कर्तव्य पथ पर परेड की फोटोज

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुधांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुधांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।

वॉर मेमोरियल पर पीएम की श्रद्धांजलि की 2 तस्वीरें…

About NW-Editor

Check Also

धर्म परिवर्तन पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—हिंदू न रहने पर नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोग ही SC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *