अहमदाबाद: अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक हाई-प्रोफाइल मर्डर-सुसाइड की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि गोहिल के भतीजे ने पारिवारिक तनाव और रिश्तों की कड़वाहट के चलते पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. इस सनसनीखेज वारदात ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. यह घटना सिर्फ सांसद के परिवार तक सीमित नहीं रही. इसका असर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक दिखा. लोग सवाल पूछ रहे हैं. इतनी पढ़ाई. इतना रुतबा. फिर भी हिंसा क्यों?
आखिर वो कौन सा मोड़ था, जहां बात झगड़े से निकलकर हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गई. यही कारण है कि यह मामला हाई-प्रोफाइल होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील भी बन गया है. देर रात अहमदाबाद के जजेस बंगलो रोड स्थित NRI टावर में यशराजसिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल के बीच विवाद हुआ. दोनों की शादी को सिर्फ दो महीने हुए थे. बहस बढ़ी और माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी दौरान यशराज ने लाइसेंसी हथियार से पत्नी पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद यशराज ने खुद 108 एंबुलेंस को कॉल किया. जब मेडिकल टीम पहुंची, तो राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया. एंबुलेंस स्टाफ के बाहर निकलते ही यशराज ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
News Wani
