Breaking News

“महाराष्ट्र की सियासत में नया ट्विस्ट: मुंबई-पुणे-नासिक में मेयर अनारक्षित, शिंदे के गढ़ ठाणे में SC महापौर तय”

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर के लिए लॉटरी प्रक्रिया जारी है। इसके जरिए यह तय किया जाएगा कि महापौर पद जनरल, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व होगा। इसके बाद उस कैटेगरी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। अभी तक के नतीजों के मुताबिक मुंबई में ST रिजर्वेशन लागू नहीं होगा। नए नियम के अनुसार किसी भी रिजर्व कैटेगरी के लिए कम से कम 3 सदस्य होना जरूरी है। वरना आरक्षण लागू नहीं होगा। मुंबई में ST कैटेगरी के सिर्फ 2 ही सदस्य हैं इसलिए BMC में ST रिजर्वेशन लागू नहीं होगा। अब लॉटरी में इसके अलावा जिस किसी कैटेगरी का आरक्षण निकलेगा उसका सदस्य BJP-महायुति के पास मौजूद है। मुंबई, पुणे और नासिक में महापौर के लिए ओपन कैटेगरी रखी गई है। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार एक महिला बनेगी।

About NW-Editor

Check Also

‘मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा’: ममता का बागी नेताओं पर बड़ा हमला, बोलीं— ‘गद्दारी की भी एक सीमा होती है’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *