Breaking News

खड़ंजा का मरम्मतीकरण कराए जाने की डीएम से मांग

– डीएम को पत्र देने जाते ग्रामीण।
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लालीपुर में पहले से लगे खड़ंजा का मरम्मतीकरण कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को एक मांग पत्र सौंपकर समस्या का निराकरण कराए जाने की आवाज उठाई। रीता देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार की ओर से डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि उसके घर के सामने रास्ता है। जिस पर पुराना खड़ंजा पहले से लगा हुआ है लेकिन खड़ंजा बहुत घरों से नीचे लगा है। जिस पर सभी ग्रामवासियों के नाली का पानी व बरसात का पानी भर जाता है। जिससे बच्चों को स्कूल जाने व मुहल्ले वालों को निकलने में समस्या होती है। सभी मुहल्लेवासी प्रधान के पास गए थे। प्रधान से अपनी समस्या बताकर खड़ंजे में मिट्टी पुराकर खड़ंजे को ऊंचा कराकर लगवाने के लिए तैयार हैं। लेकिन ग्राम के किरतन पुत्र छिट्टन व विष्णु पुत्र छिट्टन आदि लोग खड़ंजा लगाने नहीं दे रहे हैं। लगातार धमकियां दी जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग किया कि उक्त लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए खड़ंजा की मरम्मत करवाई जाए। इस मौके पर रीता देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सुरेन्द्र, रामलखन, दिलीप आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आदर्श अधिवक्ता संगठन के प्रत्याशियों ने कराया होली मिलन

– अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई – होली मिलन में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *