Breaking News

खागा में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सलमपुर गोली गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। विवाहिता की मौत से परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, सलमपुर गोली गांव निवासी शोभा देवी (26), पत्नी मनोज कुमार निर्मल ने खागा स्थित अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *