Breaking News

धाता चौराहे पर डंपर का कहर, कॉलेज कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। धाता कस्बे के चौराहे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के महदनापुर निवासी लवलेश (50) पुत्र भगवानदीन धाता इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को लंच के समय वह किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान धाता कस्बे के चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के साढ़ू विधाता ने बताया कि लवलेश धाता इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे और लंच के समय किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *