फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजड़पुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, कंजड़पुर निवासी महेश कुमार (35) पुत्र स्वर्गीय कल्लू गाजीपुर स्थित अपने घर में मृत अवस्था में मिला। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के मुताबिक, महेश की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी वापस घर नहीं आई थी। इस पारिवारिक विवाद को लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव के चलते उसकी मौत हुई।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
News Wani
