Breaking News

जनगणना में हर परिवार की भागीदारी जरूरी, मुफ्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही ने समाज के लोगों से की अपील

फतेहपुर। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए काजी-ए-शहर मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से विशेष अपील की है।

उन्होंने मस्जिदों के इमामों, मुतवल्लियों, मदरसों के नाजिम, सदर, प्रधानाचार्यों और मकतब संचालकों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि जनगणना में किसी भी परिवार या व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए प्रत्येक मस्जिद, मदरसे और मकतब के आसपास कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिल सके।

मुफ्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इसमें सभी की भागीदारी और सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अपने आसपास रहने वाले प्रत्येक परिवार तक जागरूकता का संदेश पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना की प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे के चौराहे के समीप ट्रैक्टर से टकराकर एक बाइक सड़क पर गिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *