Breaking News

डायट का पहला एल्युमिनाई मीट संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

– प्रथम एल्युमिनाई मीट में भाग लेते शिक्षक।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का प्रथम एल्युमिनाई मीट मंगलवार को हर्षाेल्लास व गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। एल्युमिनाई मीट में डायट प्राचार्य आरती गुप्ता, लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह, नोडल प्रभारी संजीव सिंह प्रवक्ता, राजेंद्र कुमार प्रवक्ता सहित समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे। जनपद के शिक्षकों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। ऐसे प्रेरणादायी शिक्षक नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और प्रशिक्षण के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रेरक संदेशों और मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *