- पत्रकारिता, कानून और सामाजिक न्याय को जोड़ने की ऐतिहासिक पहल
उत्तरप्रदेश/नई दिल्ली। पत्रकारों की सुरक्षा, प्रेस स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यरत नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (NJA) ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए अपने विधि प्रकोष्ठ (Legal Cell) में अब माननीय अधिवक्ताओं के साथ-साथ विधि छात्रों (Law Students) को भी शामिल करने की घोषणा की है। यह निर्णय NJA के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य के अधिवक्ताओं को प्रारंभिक स्तर से ही पत्रकारिता, मीडिया कानून और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करना है। विधि छात्र होंगे लोकतंत्र की रक्षा के प्रशिक्षण में सहभागी NJA का मानना है कि पत्रकारिता और कानून लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ हैं। विधि छात्रों को विधि प्रकोष्ठ से जोड़कर उन्हें प्रेस स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी तथा पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में सीधा सहभागी बनाया जाएगा। विधि प्रकोष्ठ से जुड़े विधि छात्रों को सीनियर अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में मानहानि, आईटी एक्ट, आरटीआई, पुलिस नोटिस, गिरफ्तारी, प्रेस उत्पीड़न एवं अन्य कानूनी मामलों की वास्तविक और व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। विधि छात्रों को मिलेंगे अनेक लाभ नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अनुसार, विधि प्रकोष्ठ से जुड़ने वाले विधि छात्रों को— सीनियर अधिवक्ताओं से प्रत्यक्ष मेंटरशिप कानूनी प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार एवं वेबिनार आधिकारिक पहचान पत्र एवं सहभागिता प्रमाणपत्र शोध, लेखन एवं मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशन का अवसर अधिवक्ता बनने के बाद विधि प्रकोष्ठ में प्राथमिकता जैसे महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाएंगे। पत्रकारों को मिलेगा मजबूत कानूनी संबल विधि छात्रों की सहभागिता से विधि प्रकोष्ठ की कार्यक्षमता और विस्तार होगा, जिससे संकट की स्थिति में पत्रकारों को अधिक संगठित, त्वरित और प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बताया कि विधि छात्र सदस्यता हेतु आवेदन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी संगठन के आधिकारिक माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी। नेतृत्व का बयान इस संबंध में विधि प्रकोष्ठ के समन्वयक अधिवक्ता रजनीश कुमार, एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता कुमुद रंजन सिंह, मॉडरेटर अधिवक्ता सुप्रिया एवं लाईफ मेंबर अधिवक्ता शशि प्रकाश सिन्हा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा— > “आज के विधि छात्र ही कल न्याय और लोकतंत्र के सशक्त रक्षक होंगे। उन्हें प्रारंभिक अवस्था से ही पत्रकारिता और संविधान से जोड़ना नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की दूरदर्शी पहल है।”
संपर्क विवरण: विधि प्रकोष्ठ एवं सदस्यता संबंधी जानकारी के लिए
संपर्क नंबर: +91 96501 59386, 7004171170
जारी किए गए हैं।
News Wani
